facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कांग्रेस मुख्यालय का पता बदला, अब यहां पर होगा देश की सबसे पुरानी पार्टी का हेडक्वार्टर

Advertisement

कांग्रेस के नए मुख्यालय से पैदल दूरी पर ही सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के कार्यालय भी हैं।

Last Updated- January 14, 2025 | 11:11 PM IST
Address of Congress headquarters changed, now the headquarters of the country's oldest party will be here कांग्रेस मुख्यालय का पता बदला, अब यहां पर होगा देश की सबसे पुरानी पार्टी का हेडक्वार्टर

कांग्रेस मुख्यालय का पता शीघ्र बदल जाएगा। वर्ष 1978 से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लुटियंस बंगला जोन में 24 अकबर रोड पर स्थित देश की सबसे पुरानी पार्टी का कार्यालय अब मध्य दिल्ली के कोटला मार्ग पर 9-ए इंदिरा गांधी भवन में स्थानांतरित हो रहा है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को इसका उद् घाटन करेंगी।

कांग्रेस मुख्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार डीडीयू मार्ग के बजाय कोटला मार्ग की तरफ खुलता है। क्योंकि दीनदयाल उपाध्याय मार्ग (डीडीयू मार्ग) जन संघ विचारक के नाम पर है और यह कांग्रेस की विचारधारा से मेल नहीं खाता। चार मंजिला भवन की आधारशिला सोनिया गांधी ने कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर 2009 को रखी थी।

लुटियंस जोन से राजनीतिक दलों के कार्यालय हटाने संबंधी उच्चतम न्यायालय के आदेश के मद्देनजर केंद्र सरकार ने वर्ष 2005-06 में आईटीओ (इनकम टैक्स ऑफिस) चौक और कनॉट प्लेस को जोड़ने वाले दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के आसपास के क्षेत्र को राजनीतिक दलों को प्लॉट आवंटित करने के लिए चिह्नित किया था।

कांग्रेस के नए मुख्यालय से पैदल दूरी पर ही सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के कार्यालय भी हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का राष्ट्रीय मुख्यालय अजय भवन और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का स्थायी पार्टी स्कूल एचकेएस सुरजीत भवन भी पास ही स्थित है।

इसी इलाके में तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) और राष्ट्रीय जनता दल को भी प्लॉट आवंटित किए गए थे। इनमें से कुछ दलों ने अपने नए कार्यालय यहां खोल लिए हैं। दिल्ली कांग्रेस का कार्यालय भी डीडीयू मार्ग पर है और दिल्ली भाजपा का कार्यालय भी यहीं आने वाला है।

Advertisement
First Published - January 14, 2025 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement