facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AAP के बाद भाजपा भी कराने लगी बुजुर्गों को फ्री में तीर्थयात्रा, मथुरा-वृंदावन के बाद आगे का है ये प्लान

Advertisement
Last Updated- April 13, 2023 | 3:30 PM IST
after AAP, BJP has als started free tour programme for Delhi's old people

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को बुजुर्गों और महिलाओं के लिए एक मुफ्त तीर्थयात्रा कार्यक्रम की शुरूआत की तथा पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने मथुरा-वृंदावन के लिए चार बसों को हरी झंडी दिखा कर यहां से रवाना किया।

भाजपा का मुफ्त तीर्थयात्रा कार्यक्रम दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) नीत सरकार की ‘मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना’ की तर्ज पर है, जिसके तहत बुजुर्ग नागरिकों को देश भर की मुफ्त तीर्थयात्रा कराई जाती है।

यहां कोंडली से चार बसों को मथुरा, वृंदावन और गोवर्द्धन के लिए गुरुवार को रवाना किया गया, जिनमें करीब 200 बुजुर्ग नागरिक एवं महिलाएं सवार हैं।

सचदेवा ने कहा कि भारत की आत्मा तीर्थस्थलों में बसी हुई है और ‘जब तक हमारा धर्म एवं संस्कृति बरकरार है तब तक हमारा अस्तित्व है।’

भाजपा की दिल्ली इकाई के कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने कहा, ‘आने वाले दिनों में, हम वाराणसी और अयोध्या के लिए बसों को रवाना करेंगे।’

भाजपा ने गैर लाभकारी समूह ‘आओ साथ चलें’ के सहयोग से इस कार्यक्रम की शुरूआत की है। मित्तल ने बताया कि तीर्थयात्रा कार्यक्रम पूरी तरह से नि:शुल्क है। भोजन और ठहरने के सभी इंतजाम गैर लाभकारी समूह के जरिये सुनिश्चित किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - April 13, 2023 | 3:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement