facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अजित पवार का दावा, कहा- हमारे पास 225 विधायकों का समर्थन

Advertisement

इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हुए।

Last Updated- February 11, 2024 | 10:27 AM IST
Ajit Pawar
Representative Image

महाराष्ट्र में ‘‘कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति’’ को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त किए जाने की विपक्ष की मांग के बीच राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि राज्य सरकार के पास 288 सदस्यीय विधानसभा में 225 विधायकों का समर्थन है।

पवार ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि जब कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के महाराष्ट्र में सत्ता होने के दौरान यहां 26 नवंबर, 2008 को आतंकवादी हमले हुए थे, तब ऐसी कोई मांग नहीं की गई थी।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हुए।

पवार ने कहा, ‘‘विपक्ष ने आज सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। हमारी महायुति (भाजपा-शिवसेना-राकांपा गठबंधन) को 225 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग भय का यह माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं कि राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है….जब 26/11 का आतंकवादी हमला हुआ था, तब ऐसी कोई मांग नहीं की गयी थी।’’

पवार ने साथ ही कहा कि विपक्ष ने राज्य में हुईं हिंसा की जिन हालिया घटनाओं के कारण उन पर निशाना साधा है, वह उन घटनाओं का बचाव नहीं कर रहे या उन्हें उचित नहीं ठहरा रहे।

शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार पर शनिवार को हमले तेज करते हुए उसे बर्खास्त करने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की थी।

शिवसेना (यूबीटी) नेता विनोद घोसालकर के बेटे अभिषेक घोसालकर (40) की बृहस्पतिवार शाम उत्तरी उपनगर बोरीवली (पश्चिम) में एक ‘सामाजिक कार्यकर्ता’ ने ‘फेसबुक लाइव’ सत्र के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावर मौरिस नोरोन्हा ने कुछ देर बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

इससे पहले दो फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गणपत गायकवाड़ ने मुंबई के निकट उल्हासनगर में एक पुलिस थाने के अंदर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक स्थानीय नेता को गोली मार दी थी। इस हमले में शिवसेना नेता गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 10:27 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement