facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

EVM पर अखिलेश और दिग्विजय ने उठाए सवाल

Advertisement

अखिलेश यादव ने तो यहां तक कहा कि यदि उन्हें उत्तर प्रदेश में सभी 80 लोक सभा की सीट भी मिल जाएं, वह तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं करेंगे।

Last Updated- July 02, 2024 | 9:59 PM IST
akhilesh yadav

लोक सभा और राज्य सभा में मंगलवार को सपा के अखिलेश यादव और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह की अगुआई में विपक्षी सदस्यों ने फिर ईवीएम पर सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने तो यहां तक कहा कि यदि उन्हें उत्तर प्रदेश में सभी 80 लोक सभा की सीट भी मिल जाएं, वह तब भी ईवीएम पर भरोसा नहीं करेंगे। दोनों नेताओं ने चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग के रवैये पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों ने हाल के दिनों में कई नौकरियों एवं नीट के पेपर लीक, अग्निपथ योजना, मणिपुर की स्थिति, महंगाई एवं बेरोजगारी के चलते आजीविका को लेकर उभरती चुनौतियों समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की।

लोक सभा में सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में उन्हें सभी 80 सीट भी मिल जाएं तो भी वह ईवीएम पर भरोसा नहीं कर सकते और यदि इंडिया गठबंधन की सरकार सत्ता में आई तो ईवीएम को हटा दिया जाएगा। लोक सभा चुनावों में सपा को उत्तर प्रदेश में 37 सीट मिली हैं।

Advertisement
First Published - July 2, 2024 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement