facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

अमित शाह का पलटवार: तमिलनाडु के साथ अन्याय के आरोप बेबुनियाद, परिसीमन पर गलतफहमी दूर की

Advertisement

गृह मंत्री ने कहा- 2014-24 के दौरान राज्य को 5.08 लाख करोड़ रुपये मिले, परिसीमन से दक्षिणी राज्यों की सीटों में कोई कमी नहीं

Last Updated- February 26, 2025 | 11:24 PM IST
Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को केंद्र द्वारा तमिलनाडु के साथ किसी भी तरह का अन्याय किए जाने से इनकार किया और इस प्रकार के आरोपों को ध्यान भटकाने का प्रयास करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2014-24 की अवधि के दौरान राज्य को 5,08,337 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं।

शाह ने इसके अलावा स्टालिन पर परिसीमन को लेकर गलत सूचना अभियान फैलाने का आरोप लगाया और इस विषय पर अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि जब परिसीमन यथानुपात आधार पर किया जाएगा तो तमिलनाडु सहित किसी भी दक्षिणी राज्य के संसदीय प्रतिनिधित्व में कमी नहीं होगी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने केंद्र सरकार पर शिक्षा का राजनीतिकरण करने और राज्य का महत्त्वपूर्ण धन रोकने का आरोप लगाया है। स्टालिन ने कहा कि परिसीमन दक्षिणी राज्यों, विशेष रूप से तमिलनाडु को प्रभावित करेगा क्योंकि वे परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफलतापूर्वक लागू कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि परिसीमन के कारण तमिलनाडु को 39 लोकसभा सीटों में से 8 का नुकसान होगा। इस मामले पर चर्चा के लिए उन्होंने पांच मार्च को सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

Advertisement
First Published - February 26, 2025 | 11:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement