facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Upendra Kushwaha Resigns: कुशवाहा ने छोड़ा JDU का साथ, क्या नई पार्टी के साथ थामेंगे BJP का हाथ!

Advertisement
Last Updated- February 20, 2023 | 4:21 PM IST

जनता दल (यूनाइटेड) से पिछले कुछ दिन से नाराज चल रहे उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा की और नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल का गठन किया।

कुशवाहा ने संवाददाता सम्मेलन में घोषणा करते हुए यह भी कहा कि वह राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने के लिए सभापति से मिलने का समय लेंगे। हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग से फिर से हाथ मिलाने के मुद्दे पर पत्ते नहीं खोले हैं।

इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘मैंने अपने बड़े भाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कुछ सबक लिये हैं, जिन्होंने राजद के साथ मतभेदों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और कुछ ही घंटे बाद नई सरकार (भाजपा के साथ मिलकर) बना ली थी।’’

कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर अपनी राजनीतिक पूंजी गिरवी रखने का आरोप लगाया और उप मुख्यमंत्री तथा राजद नेता तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन्हें भविष्य का नेता घोषित किये जाने पर भी अप्रसन्नता जताई। कुशवाहा ने मार्च 2021 में अपनी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) का विलय जद(यू) में कर दिया था।

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 3:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement