facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अरविन्द केजरीवाल आज दे सकते हैं इस्तीफा, अगला CM चुनने के लिए होगी ‘AAP’ विधायकों की बैठक

Advertisement

केजरीवाल शाम साढ़े चार बजे उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात करेंगे और इसी दौरान उनके इस्तीफा सौंपने की संभावना है।

Last Updated- September 17, 2024 | 9:30 AM IST
Delhi CM Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के मंगलवार को इस्तीफा देने की संभावना के मद्देनजर उससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक दल की पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे बैठक होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की जाएगी।

केजरीवाल शाम साढ़े चार बजे उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात करेंगे और इसी दौरान उनके इस्तीफा सौंपने की संभावना है।

आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि वह 48 घंटे के भीतर इस्तीफा दे देंगे और दिल्ली में जल्द चुनाव कराने की मांग करेंगे।

उन्होंने कहा था कि जब तक लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे। केजरीवाल ने कहा था कि वह कुछ दिनों में आप विधायकों की बैठक करेंगे और पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री बनेगा। ‘आप’ ने सोमवार को कई बैठकें कीं।

केजरीवाल ने पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था-राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्यों से अपने आधिकारिक आवास पर ‘एक-एक करके’ बैठकें कीं और अगले मुख्यमंत्री को लेकर उनकी राय मांगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी की पसंद के बारे में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा सहित वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों के रूप में दिल्ली के मंत्रियों आतिशी, गोपाल राय, कैलाश गहलोत और सौरभ भारद्वाज के नाम चर्चा में हैं।

उन्होंने बताया कि केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल भी दावेदार माने जा रहे है। उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान और कोंडली से विधायक कुलदीप कुमार भी संभावित दावेदार हैं। ‘आप’ सूत्रों ने कहा कि इनके अलावा अल्पसंख्यक समुदाय के किसी सदस्य को भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है क्योंकि पार्टी ने 2020 के दिल्ली दंगों के बाद से समुदाय में अपने समर्थन में कमी देखी है।

उन्होंने कहा कि ऐसे परिदृश्य में दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन को चुने जाने की भी संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना ‘‘सिद्धांतों’’ का पालन नहीं, बल्कि ‘‘मजबूरी’’ में लिया गया फैसला है।

Advertisement
First Published - September 17, 2024 | 9:30 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement