facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री मोदी ने मेघालय, नगालैंड के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का किया आग्रह

Advertisement

पूर्वोत्तर के दोनों राज्यों में विधानसभा के लिए मतदान हो रहा है

Last Updated- February 27, 2023 | 9:02 AM IST
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मेघालय और नगालैंड के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया।

पूर्वोत्तर के दोनों राज्यों में सोमवार को विधानसभा के लिए मतदान हो रहा है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मेघालय और नगालैंड के लोगों, खासकर युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से आज रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।’’ त्रिपुरा के साथ ही दोनों राज्यों के लिए मतगणना दो मार्च को होगी।

नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। राज्य में 13 लाख से अधिक मतदाता हैं। वहीं 60 सदस्यीय विधानसभा की 59 सीटों के लिए चार महिलाओं व 19 निर्दलीय समेत 183 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जुन्हेबोटो जिले में आकुलुटो सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एवं निर्वतमान विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध विजय घोषित किए गए हैं।

मतदाताओं में 6,47,523 पुरुष और 6,49,876 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 2,291 केंद्र बनाए गए हैं।

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 8:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement