facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharat Jodo Yatra: मंगलवार से फिर राहुल गांधी शुरू करेंगे यात्रा, दिल्ली की इन सड़कों पर जाने से बचें

Advertisement
Last Updated- January 02, 2023 | 4:12 PM IST
Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi will start the journey again from Tuesday
PTI

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) को लेकर सोमवार को यातायात परामर्श जारी किया। यह यात्रा मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के मध्य हिस्से से शुरू होकर लोनी बॉर्डर से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।

परामर्श के मुताबिक, यह यात्रा लाल किले के पास यमुना बाजार में हनुमान मंदिर, मरघट वाले बाबा से मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे फिर से शुरू होगी और दोपहर तकरीबन 12 बजे लोनी बॉर्डर पहुंचेगी। यह यात्रा लोहे का पुल, शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन, पुरानी जीटी रोड, फर्नीचर मार्केट, अंसारी रोड, मौजपुर, बाबरपुर, वज़ीराबाद रोड और गोकुलपुरी थाने होते हुए लोनी गोल चक्कर पहुंचेगी।

पुलिस के मुताबिक, कांग्रेस नेता की अगुवाई वाली यात्रा में बड़ी संख्या में लोग और गाड़ियां शामिल हो सकती हैं। परामर्श में कहा गया है कि यात्रा की वजह से श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, रिंग रोड/एमजीएम मार्ग, हनुमान मंदिर से पुराने लोहे के पुल तक जाने वाला मार्ग, गीता कॉलोनी/पुश्ता रोड, अंसारी रोड, जीटी रोड, जाफराबाद मेन रोड, वज़ीराबाद रोड और लोनी रोड पर यातायात प्रभावित रहेगा।

यह भी पढ़ें: 2022 में तीन चेहरों ने बड़े राजनीतिक बदलाव के दिए संकेत

परामर्श में कहा गया है कि छाता रेल चौक, लाल किला, एसपीएम मार्ग, पुराना लोहे का पुल, पुश्ता रोड, अंसारी रोड, जीटी रोड पर युधिष्ठिर सेतु से लेकर सीलमपुर टी प्वाइंट तक, शाहदरा फ्लाईओवर से लेकर वज़ीराबाद रोड पर लोनी गोल चक्कर और लोनी रोड पर भारी यातायात हो सकता है। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे प्रभावित सड़कों से गुज़रने से गुरेज़ करें और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक, यात्रा तीन जनवरी को उनके प्रदेश में प्रवेश करेगी और 120 किलोमीटर का सफर तय कर पांच जनवरी को हरियाणा में पहुंचेगी। यह यात्रा फिलहाल शीतकालीन विश्राम पर है। यह 24 दिसंबर को दिल्ली के लाल किला पहुंची थी।

Advertisement
First Published - January 2, 2023 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement