facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा शुरू

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 11:45 AM IST
Bharat Jodo Yatra Rajasthan

कांग्रेस शासित राजस्थान में पार्टी नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सोमवार सुबह शुरू हुई। कांग्रेस ने यात्रा शुरू होने पर ट्वीट किया, ‘‘कदमों की धीमी न चाल हो, राजस्थान में कुछ ऐसा कमाल हो।’’ पार्टी ने लिखा, ‘‘ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शौर्य की माटी को प्रणाम कर चुकी है और इतिहास की भूमि राजस्थान एक बार फिर इतिहास रचेगी।’

इस यात्रा ने रविवार शाम मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश किया। सोमवार सुबह यात्रा झालावाड़ के झालरापाटन में काली तलाई से शुरू हुई। यात्रा में राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, कई मंत्री एवं विधायक भी चले।

यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने यात्रा में शामिल होने आए अन्य यात्रियों से मिलकर उनका हालचाल पूछा और भोजन एवं रात्रि विश्राम एवं ठहरने सहित तमाम व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डोटासरा ने ट्वीट किया, ‘‘भारत को प्रेम, सद्भाव और एकता के सूत्र में बांधने के लिए राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चला ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का कारवां अब राजस्थान में इतिहास बनाने निकल पड़ा है।’’

पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने भी यात्रा की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘युवाओं की उम्मीदों और आशाओं को पूरा करने के संकल्प के साथ आज एक नई सुबह में भारत जोड़ो यात्रा चल पड़ी है। युवा भारत के सपनों को पूरा करने की एक नई दिशा की ओर बढ़ते कदम।’’ यह यात्रा सोमवार को लगभग 14 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद सुबह करीब 10 बजे बाली बोरदा चौराहा पहुंचेगी। भोजनावकाश के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे यात्रा नाहरड़ी से पुन: प्रारंभ होगी।

गांधी का शाम को चंद्रभागा चौराहा में नुक्कड़ सभा करने का कार्यक्रम है। रात्रि विश्राम आज झालावाड़ के खेल परिसर में किया जाएगा। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आठ सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।

पहली बार यह यात्रा किसी कांग्रेस शासित राज्य में पहुंची है। यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करने से पहले 17 दिनों में झालावाड़, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिलों से गुजरते हुए लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान राहुल गांधी 15 दिसंबर को दौसा के लालसोट में किसानों के साथ संवाद करेंगे और 19 दिसंबर को अलवर के मालाखेड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

Advertisement
First Published - December 5, 2022 | 11:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement