facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: NDA 200 के पार, महागठबंधन की करारी हार

Advertisement

इस प्रचंड जीत में भाजपा 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उसकी सहयोगी नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने 85 सीटें जीती हैं

Last Updated- November 14, 2025 | 11:20 PM IST
PM Modi

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 243 सीटों वाली बिहार विधान सभा के लिए हुए चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए आज 200 के पार पहुंच गया। इस प्रचंड जीत में भाजपा 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उसकी सहयोगी नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने 85 सीटें जीती हैं। विपक्षी दलों के महागठबंधन या ‘इंडिया’ गठबंधन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की अगुआई में महागठबंधन केवल 35 सीट ही अपने नाम कर पाया।

राजग के सहयोगी दलों में चिराग पासवान की लोजपा (राम विलास) ने 19 सीट जीती हैं। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम-सेक्युलर) ने 5 सीट अपने नाम की जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीट जीती है। राजद को 25 सीट से ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और उसे केवल 6 सीटों पर जीत मिली। बिहार में मिली करारी शिकस्त ने कांग्रेस की चुनौतियों को और बढ़ा दिया है।

भाकपा (माले) लिबरेशन 2 और माकपा 1 सीट पर जीत हासिल करने में सफल रही। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम ने 5 सीट पर जीत कर सीमांचल में अपनी पकड़ बरकरार रखी। राजग को मिले प्रचंड जनादेश के बाद नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्याकर्ताओं को संबोधित किया।

मोदी ने बिहार के लोगों से जुड़ाव के सांकेतिक प्रतीक के रूप में मिथिला पेंटिंग वाला एक गमछा गले में डाल रखा था। उन्होंने कहा कि इस जीत ने एक नया ‘माई (महिला और यूथ)’ फॉर्मूला दिया है तथा जनता ने ‘जंगलराज’ वालों के सांप्रदायिक ‘माई फॉर्मूले’ को ध्वस्त कर दिया।

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement