facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भाजपा में शामिल हुए बीजद के सुजीत कुमार, नवीन पटनायक का पार्टी ने लगाया पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Advertisement

बयान के मुताबिक, ‘जिस पार्टी ने उन्हें राज्य सभा भेजा, उसी पार्टी को उन्होंने निराश किया है। उन्होंने कालाहांडी जिले के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं पर भी कुठाराघात किया है।'

Last Updated- September 06, 2024 | 10:28 PM IST
Former BJD RAS member Sujit Kumar joins BJP, party accuses Naveen Patnaik of anti-party activities भाजपा में शामिल हुए बीजद के पूर्व रास सदस्य सुजीत कुमार, नवीन पटनायक का पार्टी ने लगाया पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व राज्य सभा सदस्य सुजीत कुमार ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। बीजद ने शुक्रवार को कुमार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया था। कुमार ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बीजद अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि कुमार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से बीजद से निष्कासित किया गया है। बयान में कहा गया है, ‘जिस पार्टी ने उन्हें राज्य सभा भेजा, उसी पार्टी को उन्होंने निराश किया है। उन्होंने कालाहांडी जिले के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं पर भी कुठाराघात किया है।’ इस बीच, कुमार ने राज्य सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया।

Advertisement
First Published - September 6, 2024 | 10:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement