facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ज्यादा दिन नहीं रहेगी केंद्र सरकार, ‘डरा-धमका कर’ बनाई गई है: ममता बनर्जी

Advertisement

ममता ने सवाल किया, ‘क्या कभी किसी ने मंत्रालयों के बदले पैसे की पेशकश के बारे में सुना है? वे कायर, बेशर्म और लालची हैं। उन्होंने अपनी पहचान का त्याग कर दिया।’

Last Updated- July 21, 2024 | 10:47 PM IST
Mamta Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को दावा किया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी क्योंकि यह ‘डरा-धमका कर’ बनाई गई है। बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की ‘शहीद दिवस’ रैली को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने किसी का नाम लिए बिना आर्थिक लाभ के लिए मंत्री पद ‘त्यागने’ का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार में भाजपा के राजग सहयोगियों की आलोचना की। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा, ‘केंद्र की सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी। यह स्थिर सरकार नहीं है और जल्द ही गिर जाएगी।’ बनर्जी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में शामिल भाजपा के सहयोगी दलों को ‘कायर और लालची बताया, जिन्होंने आर्थिक प्रलोभनों के आगे घुटने टेक दिए।’

ममता ने सवाल किया, ‘क्या कभी किसी ने मंत्रालयों के बदले पैसे की पेशकश के बारे में सुना है? वे कायर, बेशर्म और लालची हैं। उन्होंने अपनी पहचान का त्याग कर दिया।’

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कहा, ‘आपने उत्तर प्रदेश में जो ‘खेल’ खेला उससे (उप्र की) भाजपा सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए था लेकिन बेशर्म सरकार एजेंसियों और अन्य साधनों का दुरुपयोग करके सत्ता में बनी हुई है।’

उन्होंने कहा, ‘आप एजेंसियों का दुरुपयोग करके हमें दबा नहीं सकते। बंगाल ही भारत के अस्तित्व को बचा सकता है। बंगाल के बिना भारत का अस्तित्व नहीं हो सकता।’

Advertisement
First Published - July 21, 2024 | 10:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement