facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चुनावी बॉन्ड को लेकर चिदंबरम का कटाक्ष : गुमनाम लोकतंत्र जिंदाबाद

Advertisement

पूर्व वित्त मंत्री ने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि “हमारा गुमनाम लोकतंत्र जिंदाबाद

Last Updated- March 07, 2023 | 12:18 PM IST
P. Chidambaram

सात मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिले चंदे का उल्लेख करते हुए मंगलवार को दावा किया कि यह चंदा और इसकी एवज में लाभ गोपनीय तरीके से दिया और लिया जाता है।

पूर्व वित्त मंत्री ने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि “हमारा गुमनाम लोकतंत्र जिंदाबाद।”

उन्होंने ट्वीट किया, “अब तक 12,000 करोड़ रुपये की कीमत के चुनावी बॉन्ड बिके हैं। इनका ज्यादातर हिस्सा कारोबारी समूहों ने खरीदा और भाजपा को गुपचुप तरीके से चंदा दे दिया।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “कारोबारी समूह गैर-पारदर्शी चुनावी बॉन्ड व्यवस्था के जरिये चंदा देने के लिए आतुर क्यों हैं? कॉरपोरेट समूह चुनावी बॉन्ड के जरिये चंदा इसलिए नहीं देते कि वे लोकतंत्र से प्यार करते हैं। कॉरपोरेट चंदा उन लाभ का आभार जताने का एक माध्यम होता है, जो उन्हें अतीत के वर्षों में मिले हैं।”

चिदंबरम ने कटाक्ष करते हुए कहा, “यह स्पष्ट समझौता है। लाभ गुपचुप ढंग से पहुंचाए जाते हैं। इनाम भी गोपनीय तरीके से मिलता है। हमारा गुमनाम लोकतंत्र जिंदाबाद।”

Advertisement
First Published - March 7, 2023 | 11:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement