facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कांग्रेस ने बी. एन. चंद्रप्पा को नियुक्त किया प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, भाजपा से सत्ता हथियाने की पूरी कोशिश में पार्टी

Advertisement
Last Updated- April 09, 2023 | 5:24 PM IST
Congress appoints B N Chandrappa as working president of Karnataka unit

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से महज चंद दिनों पहले कांग्रेस ने रविवार को बी. एन. चंद्रप्पा को पार्टी प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डी. के. शिवकुमार हैं। चंद्रप्पा की नियुक्ति आर. ध्रुवनारायण के स्थान पर की गई है, जिनका पिछले महीने निधन हो गया था।

कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 166 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। उनमें एक सीट पर कर्नाटक सर्वोदय पार्टी का उम्मीदवार है।

कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 124 उम्मीदवारों और दूसरी सूची में 42 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति कम से कम चार बार बैठक कर चुकी है और उसने विधानसभा की सभी 22 सीट पर विस्तृत चर्चा की है, लेकिन 58 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा शेष है।

कांग्रेस कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सत्ता हथियाने की जी-तोड़ कोशिश कर रही है। दक्षिण भारत में कर्नाटक एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां भाजपा सत्ता में है। कर्नाटक की 224-सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव होंगे। चुनाव परिणाम की घोषणा 13 मई को की जाएगी।

Advertisement
First Published - April 9, 2023 | 5:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement