facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Excise Policy Case: क्या अरविंद केजरीवाल को मिलेगी बेल या होगी जेल ? दिल्ली HC आज सुनाएगा फैसला

Advertisement

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा दोपहर 2:30 बजे अरविंद केजरीवाल की याचिका पर फैसला सुनाएंगी। अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से दिल्ली सरकार चला रहे हैं, जहां वह बंद हैं।

Last Updated- April 09, 2024 | 9:34 AM IST
Arvind Kejriwal

Delhi Excise Policy Case Update: एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट न्यायालय (HC) आज अपना फैसला सुनाएगा।

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा दोपहर 2:30 बजे अरविंद केजरीवाल की याचिका पर फैसला सुनाएंगी। अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से दिल्ली सरकार चला रहे हैं, जहां वह बंद हैं।

अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 21 मार्च को उनके आधिकारिक आवास पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई हाई कोर्ट की तरफ दिल्ली के सीएम को ईडी द्वारा कार्रवाई से सुरक्षा देने से इनकार करने के बाद की गई थी।

ईडी ने लोकसभा चुनाव 2024 का हवाला देते हुए अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका को चुनौती दी है। एजेंसी ने कहा है कि कानून मुख्यमंत्री पर भी समान रूप से लागू होता है।

संजय सिंह को हाल ही में छह महीने जेल में रहने के बाद जमानत

वहीं, AAP नेता और संजय सिंह को हाल ही में छह महीने जेल में रहने के बाद जमानत दी गई थी। अब यह देखना होगा कि क्या दिल्ली HC ने अरविंद केजरीवाल की याचिका को उन्हें जमानत देने के लिए सही मानती है या नहीं।

इस बीच, ईडी ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021-22 मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (PA) विभव कुमार और आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक दुर्गेश पाठक से पूछताछ की है। बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद पॉलिसी वापस ले ली गई थी।

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 9:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement