facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली पुलिस CM केजरीवाल के आवास पर पहुंची, जब्त किया CCTV डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर

Advertisement

Swati Maliwal Case: मालीवाल ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री आवास की CCTV फुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई है।

Last Updated- May 19, 2024 | 4:47 PM IST
Swati Maliwal
Representative Image

Swati Maliwal Case: दिल्ली पुलिस की एक टीम आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट की जांच के सिलसिले में रविवार को यहां मुख्यमंत्री केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर पहुंची। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने CCTV DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये हैं ताकि 13 मई को मालीवाल पर हुए कथित हमले की फुटेज हासिल की जा सके। उस दिन केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर आप की राज्यसभा सदस्य पर कथित हमला किया था।

बिभव कुमार को भेजा गया पांच दिन की पुलिस हिरासत में

मालीवाल ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री आवास की CCTV फुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई है। कुमार को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

बिभव कुमार के खिलाफ कौन-कौन सी लगीं धाराएं

सूत्रों ने बताया कि कुमार पूछताछ के दौरान गोलमोल जवाब दे रहे थे। दिल्ली पुलिस ने मालीवाल की शिकायत के बाद छेड़छाड़ और गैर इरादतन हत्या की कोशिश के आरोपों के तहत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

सिविल लाइंस पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 308 (गैर इरादतन हत्या की कोशिश), 341 (बंधक बनाना), 354बी (निर्वस्त्र करने के इरादे से महिला पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग करना), 506 (आपराधिक भयादोहन यानी criminal intimidation), और 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से गलत शब्द, इशारे या कृत्य करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मालीवाल से मारपीट मामले में भाजपा ने दिया बयान, कहा- चुप्पी तोड़नी चाहिए

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके सहयोगी बिभव कुमार द्वारा सांसद स्वाति मालीवाल पर किए गए कथित हमले के मामले में नाटक बंद करना चाहिए और अपनी ‘‘चुप्पी’’ तोड़नी चाहिए।

इस मामले में कुमार की गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेताओं द्वारा भाजपा के कार्यालय के पास किए गए व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद यह प्रतिक्रिया आई है।

Advertisement
First Published - May 19, 2024 | 4:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement