facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ED ने आप सांसद संजीव अरोड़ा के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी मामले में मारा छापा, 16 से अधिक स्थानों पर तलाशी

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत छापे मारे जा रहे हैं और इनका संबंध जमीन धोखाधड़ी के एक मामले से है।

Last Updated- October 07, 2024 | 10:48 PM IST
Enforcement Directorate

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा तथा अन्य लोगों के खिलाफ जमीन ‘धोखाधड़ी’ के एक मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को जालंधर, लुधियाना, गुरुग्राम तथा दिल्ली में कई स्थानों पर छापे मारे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 61 वर्षीय सांसद के पंजाब के लुधियाना और हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित आवास समेत करीब 16-17 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। जालंधर में जिन स्थानों पर तलाश ली जा रही है उनमें रियल एस्टेट कारोबारी हेमंत सूद और एक अन्य व्यक्ति चंद्र शेखर अग्रवाल के परिसर भी शामिल हैं।

अरोड़ा ने कहा कि उन्हें नहीं पता है कि असल में किस कारण से तलाशी की जरूरत पड़ी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं, मुझे तलाश अभियान की वजह के बारे में पूरी तरह पता नहीं है, एजेंसियों के साथ पूरी तरह सहयोग करूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि सभी सवालों का जवाब दिया जाए।’

‘आप’ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी पार्टी के सांसद एवं कारोबारी के खिलाफ छापे पार्टी को तोड़ने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि लेकिन इसके बावजूद ‘आप’ सदस्य रुकेंगे नहीं, बिकेंगे नहीं और डरेंगे नहीं।

अधिकारियों ने कहा कि धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत छापे मारे जा रहे हैं और इनका संबंध जमीन धोखाधड़ी के एक मामले से है।

Advertisement
First Published - October 7, 2024 | 10:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement