facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जम्मू-कश्मीर में चुनावी तैयारी, राहुल खरगे की ताबड़तोड़ बैठकें

Advertisement

श्रीनगर और जम्मू में कांग्रेस नेताओं से करेंगे मुलाकात, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों का लेंगे जायजा

Last Updated- August 21, 2024 | 10:51 PM IST
Congress insists on alliance with AAP in Haryana elections कांग्रेस का हरियाणा चुनाव में आप से गठबंधन पर जोर

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी विधान सभा चुनावों से पहले महत्त्वपूर्ण बैठकों के लिए बुधवार को जम्मू कश्मीर का दो दिवसीय दौरा शुरू करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव गुलाम अहमद मीर ने बताया कि पूर्व में दोनों नेताओं का पहले जम्मू और फिर श्रीनगर जाने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वह अपना दौरा श्रीनगर से शुरू करेंगे।

श्रीनगर में मौजूद मीर ने कहा कि दोनों नेता गुरुवार को कश्मीर घाटी के 10 जिलों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक बैठकें करेंगे। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में बातचीत के बाद वह दोपहर को जम्मू के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और क्षेत्र के 10 जिलों के कार्यकर्ताओं से वार्ता करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

मीर ने कहा, ‘खरगे और गांधी चुनाव के लिए जमीनी स्तर की तैयारी के बारे में पूरी जानकारी लेंगे।’ यह दौरा कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और गांधी के सोमवार को चार चुनावी राज्यों के महासचिवों, प्रभारियों और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों से मुलाकात के बाद हो रहा है। जम्मू कश्मीर की 90 विधान सभा सीट पर तीन चरण के चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होंगे। मतगणना चार अक्टूबर को होगी।

‘अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट करें राहुल’

लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की जम्मू-कश्मीर यात्रा पर निशाना साधते हुए भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस नेता से अनुच्छेद 370 एवं अनुच्छेद 35ए पर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करने के लिए कहा।

Advertisement
First Published - August 21, 2024 | 10:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement