facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार और नवीन पटनायक को भारत रत्न देने की वकालत की

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सिंह ने अपनी भावना अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय में व्यक्त की तथा अपनी पार्टी के वर्तमान सहयोगी कुमार और पटनायक की प्रशंसा की।

Last Updated- December 25, 2024 | 11:37 PM IST
Giriraj Singh advocated giving Bharat Ratna to Nitish Kumar and Naveen Patnaik गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार और नवीन पटनायक को भारत रत्न देने की वकालत की

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सिंह ने अपनी भावना अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय में व्यक्त की तथा अपनी पार्टी के वर्तमान सहयोगी कुमार और पटनायक की प्रशंसा की। भाजपा ने पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) को इस वर्ष हुए ओडिशा विधानसभा चुनाव में परास्त करके राज्य की सत्ता से बाहर कर दिया था।

सिंह ने कहा, ‘नीतीश कुमार के सत्ता में आने से पहले बिहार खस्ताहाल सड़कों, विद्यालयों और इमारतों के लिए जाना जाता था, कुमार ने राज्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इसी तरह, नवीन पटनायक ने इतने सालों तक ओडिशा की सेवा की। उनके जैसे नेता भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान के हकदार हैं।’

बिहार के राजनीतिक हलकों में सिंह को नीतीश का आलोचक माना जाता है। सिंह ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद की ‘कुचेष्टा’ के बावजूद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार के नेतृत्व में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक है।

गौरतलब है कि सिंह का यह बयान राजद द्वारा राजग के खींचतान का फायदा उठाने के प्रयासों की पृष्ठभूमि में आया है। राजद पूर्व में दो बार जदयू के साथ गठबंधन कर चुका है। लालू प्रसाद के पुत्र एवं बिहार के पूर्व मंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को आरोप लगाया था, ‘भाजपा ने मुख्यमंत्री कार्यालय पर नियंत्रण कर लिया है। नीतीश के चार करीबी सहयोगी, जिनमें से दो दिल्ली में हैं, भाजपा नेतृत्व के संपर्क में हैं। पूरी तरह से नियंत्रण अब अमित शाह कर रहे हैं।’

तेजस्वी यादव ने यह टिप्पणी शाह द्वारा एक निजी समाचार चैनल के एक कार्यक्रम में इसकी पुष्टि करने में अनिच्छा की पृष्ठभूमि में की कि अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नीतीश राजग का चेहरा होंगे।

इससे मीडिया के एक वर्ग में यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि भाजपा बिहार में भी महाराष्ट्र जैसी रणनीति अपना सकती है। पिछले महीने हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को राजग के चेहरे के तौर पर पेश नहीं किया गया था।

राजग की प्रचंड जीत के बाद सबसे बड़े घटक के तौर पर उभरी भाजपा के देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने थे।

Advertisement
First Published - December 25, 2024 | 11:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement