facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

हेमंत सोरेन तीसरी बार बनेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, चंपई सोरेन जल्द देंगे इस्तीफा

चंपई सोरेन ने राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मिलने का समय मांगा है।

Last Updated- July 03, 2024 | 8:26 PM IST
Hemant Soren

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों के बीच इस पर सहमति बन गई है। सूत्रों ने यह भी कहा कि चंपई सोरेन, जिन्होंने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद 2 फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

बैठक में हेमंत सोरेन का चयन

चंपई सोरेन ने राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मिलने का समय मांगा है। राजभवन के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री बुधवार शाम 7:30 बजे उनसे मिलेंगे। चंपई सोरेन के घर पर हुई एक बैठक में गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को JMM विधायक दल का नेता चुनने का फैसला किया।

पार्टी के एक सूत्र ने कहा, “बैठक में हेमंत सोरेन को फिर से राज्य का मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया।” अगर शपथ लेते हैं, तो हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे। झारखंड 15 नवंबर, 2000 को बिहार से अलग होकर बना था।

बैठक में शामिल नेता

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और राज्य अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी इस बैठक में शामिल हुए। हेमंत सोरेन के भाई बसंत और पत्नी कल्पना भी मौजूद थीं। हेमंत सोरेन 28 जून को करीब पांच महीने बाद जेल से रिहा हुए थे। उन्हें हाई कोर्ट ने एक कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दी थी। 31 जनवरी को गिरफ्तार होने से कुछ देर पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

विपक्ष की प्रतिक्रिया

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर लिखा, “झारखंड में चंपई सोरेन का युग खत्म हो गया है। परिवारवादी पार्टी में परिवार के बाहर के लोगों का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं है। काश मुख्यमंत्री भगवान बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेकर भ्रष्ट हेमंत सोरेन जी के खिलाफ खड़े होते।”

झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि शिबू सोरेन के परिवार के बाहर के आदिवासी JMM में सिर्फ अस्थायी चेहरे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह परिवार अपनी जरूरत के हिसाब से लोगों का इस्तेमाल करता है। हेमंत, शिबू सोरेन के बेटे हैं।

मरांडी ने कहा कि JMM का असली चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है, जो पांच महीने पहले परिवारवाद से ऊपर उठने और नए मुख्यमंत्री चुनने की बात कर रही थी। उन्होंने दावा किया कि “कोल्हान के शेर” के नाम से मशहूर चंपई सोरेन को आज चूहा बना दिया गया है। (PTI के इनपुट के साथ)

First Published - July 3, 2024 | 8:26 PM IST

संबंधित पोस्ट