facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘अगर मनीष सिसोदिया आज यहां होते तो…’ स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पर लगाया आरोप

Advertisement

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि 'AAP' नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, पर आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे हैं।

Last Updated- May 19, 2024 | 12:59 PM IST
Swati Maliwal

आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी के सहयोगियों ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था लेकिन आज वे एक ऐसे व्यक्ति का समर्थन कर रहे हैं जिसने उनके साथ साथ मारपीट की है।

‘आप’ ने मालीवाल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झूठे मामले में फंसाने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।

स्वाति मालीवाल ने कहा कि अगर आप नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज यहां होते तो ‘‘शायद मेरे लिए चीजें इतनी बुरी नहीं होतीं।’’

सिसोदिया वर्तमान में आबकारी नीति मामले के संबंध में तिहाड़ जेल में बंद हैं। मालीवाल ने आरोप लगाया कि जब वह 13 मई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं तो उनके निजी सहायक (PA) बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की थी।

‘आप’ ने उनके आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि मालीवाल केजरीवाल को फर्जी मामले में फंसाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर काम कर रही हैं।

मालीवाल ने रविवार को कहा, ‘‘एक समय था जब हम सब निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतरे थे, आज 12 साल बाद, हम एक ऐसे आरोपी को बचाने के लिए सड़क पर उतरे हैं जिसने सीसीटीवी फुटेज गायब किए और फोन से सब हटा दिया? काश उन्होंने इतना जोर मनीष सिसोदिया जी के लिए लगाया होता। वो यहां होते तो शायद मेरे साथ इतना बुरा नहीं होता!’’

मालीवाल दस साल से अधिक समय पहले आप की स्थापना के समय से ही उससे जुड़ी हुई हैं। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया था।

Advertisement
First Published - May 19, 2024 | 12:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement