facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-Pak tension: विदेशमंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा होगी अभेध, काफिले में दो और बुलेटप्रूफ कारें 

Advertisement

हाल में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने जयशंकर की सशस्त्र सुरक्षा की समीक्षा की थी और उनकी ‘जेड’ श्रेणी के काफिले में बुलेट रोधी वाहनों को जोड़ने की सिफारिश की थी।

Last Updated- May 14, 2025 | 3:46 PM IST
S Jaishankar security

विदेश मंत्री एस जयशंकर को दी गई ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा की समीक्षा के बाद उनके काफिले में बुलेट रोधी दो नए वाहन जोड़कर उनकी सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के उपरांत पाकिस्तान के खिलाफ भारत द्वारा उठाए गए दंडात्मक कूटनीतिक कदमों के बीच और दोनों देशों में हुए सैन्य संघर्ष के कुछ दिनों बाद यह फैसला लिया गया है। पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। जयशंकर पाकिस्तान के संबंध में विदेश मंत्रालय के कूटनीतिक कदमों का नेतृत्व कर रहे हैं। वह पहलगाम हमले के जवाब में शुरू किए गए भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में विभिन्न देशों के नेताओं और विदेश मंत्रियों से भी बात कर रहे हैं। 

ALSO READ: नेवी के लिए वॉरशिप बनाती है ये कंपनी, तीन दिन में 26% उछल गया शेयर; Q4 में 119% बढ़ा मुनाफा

सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हाल में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने जयशंकर की सशस्त्र सुरक्षा की समीक्षा की थी और उन्होंने विदेश मंत्री के ‘जेड’ श्रेणी के काफिले में बुलेट रोधी वाहनों को जोड़ने की सिफारिश की थी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए जयशंकर के काफिले में बुलेट-रोधी दो नए वाहन जोड़े जाने की आवश्यकता थी और यह व्यवस्था हाल में की गई है। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसी तरह की समीक्षा और खतरे की आशंका को लेकर सूचना मिलने के बाद 2023 में जयशंकर की ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा को बढ़ाकर ‘जेड’ श्रेणी का कर दिया था। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की वीआईपी सुरक्षा शाखा मंत्री को सशस्त्र सुरक्षा प्रदान करती है। वर्तमान में सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा के तहत लगभग 200 सुरक्षाकर्मी सेवारत हैं जो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाद्रा की सुरक्षा में तैनात हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

PM Modi Speech: ‘Operation Sindoor’ के बाद आगे क्या? पीएम मोदी ने बता दिया

PM Modi Speech: भारत क्यों Ceasefire के लिए मान गया? PM Modi ने किया खुलासा

Advertisement
First Published - May 14, 2025 | 3:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement