facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के इस राज्य में ‘जगनन्ना अम्मा वोडी’ योजना की हुई शुरुआत, लोगों को मिलेंगे 6,393 करोड़ रुपये

Advertisement

राज्य ने ‘जगनन्ना अम्मा वोडी’ योजना के तहत कुल 26,067 करोड़ रुपये जमा किए हैं, जिसमें आज 6,393 करोड़ रुपये का वितरण भी शामिल है

Last Updated- June 28, 2023 | 3:57 PM IST
AP GIS

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को चौथे वर्ष के लिए ‘जगनन्ना अम्मा वोडी’ योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत पार्वतीपुरम मान्यम जिले के कुरुपम में 43 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 6,393 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता जमा की जाएगी।

अम्मा वोडी को दस दिन तक सभी मंडलों में वितरित किया जाएगा जिससे राज्यभर में कक्षा एक से 12 तक पढ़ने वाले 83 लाख से अधिक छात्र लाभान्वित होंगे।

रेड्डी ने कहा, ‘आपके बच्चे (जगन) की सरकार इस संकल्प के साथ आगे बढ़ी है कि हमारे बच्चे इस दुनिया पर राज करें। इस उद्देश्य के तहत, मैं यहां से इस अम्मा वोडी योजना को लागू कर रहा हूं।’

अपने बच्चों को स्कूल भेजने वाली पात्र माताओं को ‘अम्मा वोडी’ योजना के तहत शैक्षिक खर्चों को पूरा करने के लिए 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी।

राज्य ने ‘जगनन्ना अम्मा वोडी’ योजना के तहत कुल 26,067 करोड़ रुपये जमा किए हैं, जिसमें आज 6,393 करोड़ रुपये का वितरण भी शामिल है।

Also read: भारत के इस राज्य में एजुकेशन की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए वर्ल्ड बैंक ने मंजूर किए 2,460 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने इन लाखों छात्रों की माताओं को अपनी बहन बताते हुए उन्हें शिक्षा को प्रोत्साहित करने और अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए बधाई दी।

रेड्डी ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने वाली कई योजनाओं की शुरुआत कर, उनकी सरकार ने सार्वजनिक स्कूलों और निजी स्कूलों के बीच मौजूद भेदभाव को समाप्त कर दिया है।

Advertisement
First Published - June 28, 2023 | 3:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement