facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jalandhar by-election: जालंधर उपचुनाव में AAP उम्मीदवार सुशील रिंकू की जीत लगभग तय, कार्यकर्ताओं से जश्न मनाना शुरू किया

Advertisement
Last Updated- May 13, 2023 | 1:57 PM IST
PTI

जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार सुशील रिंकू जीत की ओर अग्रसर दिख रहे हैं और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी से 48,000 से अधिक मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

इलेक्शन कमीशन (EC) की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा रुझानों के अनुसार, अब तक डाले गए 8.87 लाख मतों में से 7.10 लाख से ज्यादा मतों की गिनती हो चुकी है।

आप समर्थक पहले से ही जश्न मना रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपने उम्मीदवार रिंकू की जीत का भरोसा है। रिंकू को अब तक 2,43,285 वोट मिले हैं, जबकि करमजीत कौर को 1,94,805 वोट मिले हैं।

वेबसाइट के अनुसार, बहुजन समाज पार्टी (BSP) समर्थित शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार सुखविंदर कुमार सुखी तीसरे स्थान पर, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इंदर इकबाल सिंह अटवाल चौथे स्थान पर हैं।

अटवाल को अब तक 1,20,913 वोट और सुखी को 1,13,534 वोट मिले हैं। इस सीट के लिए उपचुनाव 10 मई को हुआ था। मतों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के जनवरी में निधन के कारण यह सीट खाली हो गई थी।

करमजीत कौर कांगेस के दिवंगत नेता की पत्नी हैं। उपचुनाव में 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस सीट के लिए 54.70 प्रतिशत मतदान हुआ, जो 2019 के लोकसभा चुनावों में दर्ज 63.04 प्रतिशत से काफी कम है।

Advertisement
First Published - May 13, 2023 | 1:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement