facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जम्मू-कश्मीर: भाजपा विधायकों के पास सबसे ज्यादा संपत्ति

Advertisement

जम्मू कश्मीर नैशनल कॉन्फ्रेंस के 42 विजयी उम्मीदवारों में से 37 यानी 88 फीसदी उम्मीदवारों ने बताया कि उनके पास एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

Last Updated- October 10, 2024 | 10:27 PM IST
Delhi election results 2025 LIVE updates: In initial trends, BJP crossed the majority mark, took lead on 36 seats

Jammu-Kashmir: आपराधिक मुकदमों वाले विधायकः जम्मू-कश्मीर विधान सभा के 90 विधायकों में से इस बार नौ यानी 10 फीसदी विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 10 साल पहले यानी साल 2014 में 87 विधायकों में से 5 यानी 6 फीसदी विधायक दागी थे।

करोड़पति विधायक

इस बार विधान सभा में पहुंचने वाले 90 में से 76 यानी 84 फीसदी विधायकों के साथ 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। साल 2014 में 87 विधायकों में 65 यानी 75 फीसदी करोड़पति थे।

जम्मू कश्मीर नैशनल कॉन्फ्रेंस के 42 विजयी उम्मीदवारों में से 37 यानी 88 फीसदी उम्मीदवारों ने बताया कि उनके पास एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कुल 29 विजयी प्रत्याशियों में से 25 यानी 86 फीसदी, कांग्रेस के सभी छह विजयी प्रत्याशियों, जम्मू कश्मीर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के तीन में से 2, सीपीआई (एम) के एक में से एक, जम्मू ऐंड कश्मीर पीपल्स कॉन्फ्रेंस के 1 में से 1 और 7 निर्दलीय उम्मीदवारों में से 4 यानी 57 फीसदी ने अपनी संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक की बताई है।

औसत संपत्ति

इस बार जम्मू कश्मीर की विधान सभा में पहुंचने वाले हर विधायक की औसत संपत्ति 11.43 करोड़ रुपये है, जो साल 2014 में 4.56 करोड़ रुपये थी।

दलगत औसत संपत्ति

भाजपा के 29 विजयी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 14.55 करोड़ रुपये है और जम्मू कश्मीर नैशनल कॉन्फ्रेस के 42 विजेताओं की औसत संपत्ति 8.47 करोड़ रुपये है। कांग्रेस के विधायकों की औसत संपत्ति 30.12 करोड़ रुपये, पीडीपी के विधायकों की औसत संपत्ति 4.25 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - October 10, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement