facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जदयू : केसी त्यागी हटे, राजीव रंजन बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Advertisement

पार्टी सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार की नीतियों पर अकसर की जाने वाली त्यागी की टिप्पणियां जदयू और उसकी सहयोगी भाजपा के संबंधों में असहजता का कारण बन रही थीं।

Last Updated- September 01, 2024 | 11:21 PM IST

जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह राजीव रंजन प्रसाद को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जदयू की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि त्यागी ने निजी कारणों से राष्ट्रीय प्रवक्ता पद छोड़ा है।

हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार की नीतियों पर अकसर की जाने वाली त्यागी की टिप्पणियां जदयू और उसकी सहयोगी भाजपा के संबंधों में असहजता का कारण बन रही थीं। त्यागी दिल्ली में रहते हैं और अपने अनुभव तथा अभिव्यक्ति के कारण राष्ट्रीय मीडिया में विशेष पहचान रखते हैं।

मुख्यमंत्री और पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार को लिखे अपने पत्र में पूर्व सांसद त्यागी ने कहा कि वह अन्य कार्यों में अपनी व्यस्तता के कारण प्रवक्ता के रूप मंस अपनी भूमिका से न्याय करने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने इससे पहले भी यह अनुरोध किया था।

पार्टी नेताओं ने कहा कि त्यागी ‘राजनीतिक सलाहकार’ के रूप में अपनी भूमिका का निर्वाह करते रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि चाहे समान नागरिक संहिता हो, वक्फ (संशोधन) विधेयक हो या फिलिस्तीन के मुद्दे पर सरकार का रुख अथवा अन्य मुद्दे हों, त्यागी का मुखर रुख पार्टी के भीतर कई नेताओं को रास नहीं आया और इन वजहों से भाजपा को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।

जदयू सूत्रों का कहना है कि पार्टी चाहती है कि केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा पार्टी संसदीय दल के नेता व कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भाजपा के साथ संबंधों को मजबूत बनाने में भूमिका निभाएं।

Advertisement
First Published - September 1, 2024 | 11:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement