facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jharkhand: ED ने धनशोधन मामले में कांग्रेस सांसद धीरज साहू से की 11 घंटे तक पूछताछ

Advertisement

साहू (64) को सुबह पूर्वाह्न 11 बजे रांची में ईडी के दफ्तर में प्रवेश किया था और रात 10 बजे वह वहां से निकले।

Last Updated- February 11, 2024 | 9:08 AM IST
Dhiraj Sahu
Representative Image

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू से शनिवार को 11 घंटे तक पूछताछ की।

केंद्रीय एजेंसी ने इसी मामले में हाल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।

साहू (64) को सुबह पूर्वाह्न 11 बजे रांची में ईडी के दफ्तर में प्रवेश किया था और रात 10 बजे वह वहां से निकले।

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ पूरी नहीं हो पाने के कारण उन्हें रविवार को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

कांग्रेस सांसद पिछले साल दिसंबर में आयकर विभाग द्वारा ओडिशा में स्थित बौध डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) से जुड़े परिसरों पर तलाशी के दौरान 351.8 करोड़ रुपये की नकदी जब्त किए जाने के बाद खबरों में आए थे। इस कंपनी के प्रवर्तक कांग्रेस सांसद के परिवार के सदस्य हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ईडी साहू से सोरेन के साथ उसके कथित संबंधों और पिछले महीने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता के दिल्ली स्थित आवास पर तलाशी के दौरान जब्त की गयी एक लग्जरी कार के संबंध में उनका बयान दर्ज कर रही है।

अधिकारियों के अनुसार, ईडी अधिकारियों को दक्षिण दिल्ली में झारखंड सरकार के पट्टे पर लिए गए आवास में लग्जरी कार की चाबी मिली और तलाशी पूरी करने के बाद वे कार अपने साथ ले गए।

अधिकारियों ने बताया कि साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव और सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू भी राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़ी धनशोधन जांच में पूछताछ के लिए शनिवार को ईडी के सामने पेश हुए।

ईडी के अधिकारियों ने शुक्रवार को मामले के संबंध में प्रसाद से कई घंटों तक पूछताछ की थी।

इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संबंधित धनशोधन मामले में एक अन्य आरोपी भानु प्रताप प्रसाद को शनिवार को रांची के बार्गेन सर्कल में जमीन के एक हिस्से पर ले जाया गया।

अधिकारियों ने कहा कि झारखंड सरकार के राजस्व विभाग के पूर्व उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद मामले के सिलसिले में ईडी की हिरासत में हैं और उन्हें जांच के हिस्से के रूप में वहां ले जाया गया था।

सोरेन को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार कर लिया गया था। तब पार्टी के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन को उनका उत्तराधिकारी बनाया गया था।

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 9:08 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement