facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Karnataka Election 2023: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने दिया बड़ा बयान, शिग्गांव विधानसभा से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Advertisement
Last Updated- April 03, 2023 | 5:37 PM IST
Karnataka CM Bommai confirms he will seek reelection from Shiggaon

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को पुष्टि की कि वह विधानसभा चुनाव में हावेरी जिले के अपने गृह नगर शिग्गांव से चुनाव लड़ेंगे।

बोम्मई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत सरकार के सत्ता में आने के बाद देश में कई बदलाव हुए हैं।

बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, “मैं हावेरी में शिग्गांव से चुनाव लड़ूंगा।” उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा चुनाव का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा, “हम अपने प्रदर्शन के आधार पर वोट मांग रहे हैं।”

बोम्मई जुलाई 2021 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के खिलाफ लहर नहीं है बल्कि उसके पक्ष में लहर है।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की सरकार थी तब देश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनिश्चितता थी जिसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा।

Advertisement
First Published - April 3, 2023 | 5:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement