facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, कहा- हमारे पास कर्नाटक में EC की धांधली के पक्के सबूत

Advertisement

राहुल गांधी ने कर्नाटक में चुनाव आयोग की मिलीभगत का दावा किया और कहा कि कांग्रेस के पास चुनावी गड़बड़ी के 100 प्रतिशत पक्के सबूत मौजूद हैं।

Last Updated- July 24, 2025 | 10:36 PM IST
Rahul Gandhi said - Governments failed on unemployment, called 'Make in India' also a failure
कांग्रेस नेता राहुल गांधी | फाइल फोटो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी के पास कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव आयोग द्वारा धोखाधड़ी करने देने के ‘100 प्रतिशत सबूत’ हैं। यदि आयोग यह सोचता है कि वह इससे बच जाएगा तो यह उसकी गलतफहमी है। लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह आरोप भी लगाया कि निर्वाचन आयोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहा है। उन्होंने कर्नाटक के निर्वाचन क्षेत्र के नाम का उल्लेख नहीं किया। 

उन्होंने बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बारे में पूछे जाने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘यह बहुत ही गंभीर मामला है। चुनाव आयोग भारत के चुनाव आयोग की तरह काम नहीं कर रहा है। उनका आज का बयान पूरी तरह बकवास है।’ 

राहुल गांधी ने कहा, ‘अब हमारे पास कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव आयोग द्वारा धोखाधड़ी की अनुमति देने के 100 प्रतिशत ठोस सबूत हैं। 90 प्रतिशत नहीं। मुझे पूरा यकीन है कि हर चुनाव क्षेत्र में यही नाटक चल रहा है।’ कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘हज़ारों-हज़ार नए मतदाता हैं जिनकी उम्र- 50, 45, 60, 65 है। एक ही चुनाव क्षेत्र में हजारों-हजार नए मतदाता हैं।’

कांग्रेस ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के बिहार विधान सभा चुनाव के बहिष्कार से संबंधित बयान को लेकर कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की ‘तुगलकी प्रक्रिया’को स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सभी विकल्प खुले हुए हैं। पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने यह भी कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से सामूहिक रूप से कोई निर्णय लिया जाएगा। 

Advertisement
First Published - July 24, 2025 | 10:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement