facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AAP में सिसोदिया की जिम्मेदारी का जिम्मा किसपर? केजरीवाल ने LG को भेज दिए दो नाम

Advertisement
Last Updated- March 01, 2023 | 3:49 PM IST
Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में नियुक्ति के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नाम उपराज्यपाल को भेजे हैं। सूत्रों ने बुधवार को यह दावा किया। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद यह कदम उठाया गया है।

भारद्वाज अभी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता है और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। ग्रेटर कैलाश से विधायक भारद्वाज ‘आप’ सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी थे।

कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली आतिशी, सिसोदिया के शिक्षा दल की प्रमुख सदस्य रही हैं। उन्होंने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, हांलाकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गौतम गंभीर के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और उसे लागू करने में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गत रविवार को गिरफ्तार किया था। जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले साल मई में धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लगातार हमले के बीच मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिए। नए मंत्रियों की नियुक्ति होने तक सिसोदिया के विभाग कैलाश गहलोत और आनंद को दिए गए हैं।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 3:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement