facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

खरगे ने यादव परिवार के कई परिसर पर ईडी की छापेमारी को लेकर केंद्र पर निशाना साधा

Advertisement

ED ने शुक्रवार को बिहार के कई शहरों में छापेमारी की

Last Updated- March 11, 2023 | 8:33 AM IST
Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके ‘‘लोकतंत्र की हत्या का कुत्सित प्रयास’’ कर रही है। उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार के कई परिसर पर ईडी की छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए यह बात कही।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बिहार के कई शहरों में छापेमारी की। इस दौरान यादव के परिवार और राजद के अन्य नेताओं के परिसर पर भी छापे मारे गए।

खरगे ने ट्वीट किया, “मोदी सरकार, विपक्षी नेताओं पर ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या का कुत्सित प्रयास कर रही है। जब देश के भगोड़े करोड़ों रुपये लेकर भागे तब मोदी सरकार की एजेंसियां कहां थी ? जब “परम मित्र” की संपत्ति आसमान छूती है तो जांच क्यों नहीं होती? इस तानाशाही का जनता मुंहतोड़ जवाब देगी !”

खरगे ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, ‘‘मोदी जी ने पिछले 14 घंटों से बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर ईडी को लगा रखा है। खरगे ने कहा, ‘‘उनकी गर्भवती पत्नी और बहनों को परेशान किया जा रहा है। लालू प्रसाद जी वृद्ध और बीमार हैं, फिर भी मोदी सरकार ने उनके प्रति इंसानियत नहीं दिखाई।’’

Advertisement
First Published - March 11, 2023 | 8:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement