facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोकसभा स्पीकर की चेतावनी, संसद में शोर किया, तो शनिवार-रविवार को भी आओ

Advertisement

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि यदि सदन की कार्यवाही बाधित रही तो शनिवार और रविवार को भी बैठक होगी।

Last Updated- December 03, 2024 | 11:06 PM IST
There will be a meeting on Saturday and Sunday as well: Birla शनिवार और रविवार को भी बैठक होगी : बिरला

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में 13 और 14 दिसंबर को संविधान पर चर्चा होने की सूचना देते हुए मंगलवार को कहा कि यदि सदन की कार्यवाही बाधित रही तो शनिवार और रविवार को भी बैठक होगी। बिरला ने कहा कि सभी दलों के नेताओं के साथ 2 दिसंबर की बैठक में निर्णय लिया गया कि संविधान अंगीकरण की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 13 दिसंबर, शुक्रवार और 14 दिसंबर, शनिवार को सदन में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘तदनुसार सदन की बैठक 14 दिसंबर, शनिवार को सुबह 11 बजे से भी होगी।’

इसके बाद अध्यक्ष ने सदन में पिछले दिनों कुछ मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे और कार्यवाही बार-बार स्थगित होने का जिक्र करते हुए कहा, ‘अगर आप लगातार सदन स्थगित करते रहेंगे तो जितने दिन स्थगित किया है, आपको शनिवार और रविवार को भी बैठक में बैठना पड़ेगा।’ सरकार और विपक्षी दलों के बीच पिछले कुछ दिन से संसद में जारी गतिरोध सोमवार को खत्म हो गया और संविधान पर चर्चा के लिए तिथियों की घोषणा के साथ मंगलवार से दोनों सदनों की कार्यवाही सुचारु रूप से संचालित होने को लेकर सहमति बनी।

बिरला ने सोमवार को विभिन्न दलों के सदन के नेताओं के साथ बैठक की और फिर गतिरोध खत्म करने में सफलता मिली। विपक्ष की मांग को स्वीकार करते हुए सरकार ने ऐलान किया कि लोक सभा में 13 और 14 दिसंबर को संविधान पर चर्चा होगी तथा राज्य सभा में यह चर्चा 16 और 17 दिसंबर को होगी। गत 25 नवंबर से आरंभ हुए संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार तक गतिरोध की स्थिति बनी हुई थी। कांग्रेस सदस्य अदाणी समूह से जुड़े मामले को उठा रहे थे, वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद संभल हिंसा के मामले पर सदन में चर्चा की मांग कर रहे थे। मंगलवार को सदन में सुचारु तरीके से कामकाज शुरू हुआ और प्रश्नकाल तथा शून्यकाल विधिवत चले।

Advertisement
First Published - December 3, 2024 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement