facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मालीवाल ने दर्ज कराया बयान, सीएम आवास ले गई पुलिस

Advertisement

एफआईआर में स्वाति मालीवाल ने कहा- बिभव ने मुझ पर पूरी ताकत से हमला किया

Last Updated- May 17, 2024 | 10:57 PM IST
Swati Maliwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने कथित तौर पर राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल को कई बार लात मारने के साथ ही थप्पड़ भी मारे थे और मालीवाल के मदद के लिए चिल्लाने पर भी वह नहीं रुके। दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में यह जानकारी दी गई है।

उन पर कथित हमले के संबंध में प्राथमिकी में मालीवाल ने यह भी दावा किया कि कुमार ने उन्हें ‘पूरी ताकत से बार-बार’ मारा लेकिन कोई भी उनके बचाव में नहीं आया। मालीवाल ने आरोप लगाया कि उन्होंने कुमार को यह तक बोला कि उन्हें माहवारी हो रही है जिसकी वजह से बहुत दर्द है लेकिन इसके बावजूद वह नहीं रुका।

प्राथमिकी में मालीवाल के हवाले से कहा गया है कि यह ‘मेरे जीवन का सबसे कठिन समय है’ और ‘दर्द, आघात और उत्पीड़न ने दिमाग सुन्न कर दिया है।’ उन्होंने प्राथमिकी में कहा, ‘मुझे चलने में भी दिक्कत हो रही है।’ प्राथमिकी में कहा गया, ‘मैं इस घटना से बहुत परेशान हूं और व्यथित हूं कि कोई इस तरह का ‘गुंडा’ व्यवहार दिखा सकता है।’ उन्होंने इस मामले में कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।

इससे पहले मालीवाल अपना बयान दर्ज कराने के लिए तीस हजारी अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुईं। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की और कुमार को मामले में आरोपी बनाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास का एक कथित वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें कथित हमले के समय मालीवाल सुरक्षा कर्मचारियों के साथ बहस कर रही हैं।

‘पॉलिटिकल हिटमैन खुद को बचाने की कोशिश कर रहा’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास का कथित सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को कहा कि ‘पॉलिटिकल हिटमैन’ ने स्वयं को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। मालीवाल 52 सेकंड के वीडियो में मुख्यमंत्री के आवास में सुरक्षाकर्मियों से बहस करती नजर आ रही हैं।

पेश नहीं हुए बिभव कुमार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के सिलसिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के समक्ष पेश नहीं हुए। एनसीडब्ल्यू का एक दल जब उन्हें नोटिस देने गया, तो घर के लोगों ने लेने से मना कर दिया।

 

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 10:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement