facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Manipur Violence: मणिपुर सरकार ने मुझे राज्य का दौरा करने की अनुमति देने से इनकार किया : स्वाति मालीवाल

Advertisement

मालीवाल 23 जुलाई को मणिपुर के दौरे पर जाने वाली थी

Last Updated- July 23, 2023 | 8:40 AM IST
Swati Maliwal

दिल्ली महिला आयोग (Delhi Commission for Women) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने शनिवार को आरोप लगाया कि मणिपुर (Manipur) सरकार ने यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से मिलने के लिये राज्य की यात्रा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. मालीवाल, 23 जुलाई को मणिपुर के दौरे पर जाने वाली थी.

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को अपनी यात्रा के बारे में पत्र लिखा था. मालीवाल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को भी पत्र लिखकर इस मामले में कदम उठाने का आग्रह किया था. मणिपुर के डीजीपी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा था कि वह वहां की स्थिति का आकलन करने और तथ्यान्वेषी रिपोर्ट सौंपने के लिए 23 जुलाई को राज्य का दौरा करने की योजना बना रही हैं.

मालीवाल ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और राज्य पुलिस को टैग करते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘मुझसे यह कहने के बाद कि मैं मणिपुर आ सकती हूं, सरकार ने अपना निर्णय वापस ले लिया और अचानक मुझे वहां आने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. यह चौंकाने वाला और बेतुका है. मैं यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से क्यों नहीं मिल सकती? मैंने उनसे बात करने के बाद पहले ही अपने टिकट बुक कर लिए हैं. मुझे रोकने की कोशिश क्यों की जा रही है?’

गौरतलब है कि मणिपुर पिछले करीब ढाई महीने से ज्यादा समय से हिंसा की आग में जल रहा है. हाल में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और उनके साथ यौन हिंसा करने का वीडियो वायरल हुआ था.

Advertisement
First Published - July 23, 2023 | 8:40 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement