facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Manmohan Singh funeral: मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ शनिवार को अंतिम संस्कार

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष ने स्मारक निर्माण की मांग उठाई; राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Last Updated- December 29, 2024 | 4:24 PM IST
Manmohan Singh

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निगमबोध घाट पर शनिवार सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर किया जाएगा। शुक्रवार की शाम सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई। 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री का निधन गुरुवार की रात दिल्ली के एम्स में हो गया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मंत्रियों, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, विभिन्न दलों के नेता और पार्टी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न वर्ग के लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री का पार्थिव शरीर उनके आवास पर रखा गया है।

Also read : मनमोहन सिंह के दो कार्यकालों की विरासत, पहले कार्यकाल को लेकर ज्यादा उदार रहेगा इतिहास

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार यमुना नदी के किनारे एक ऐसे स्थान पर किया जाए जहां बाद में उनका स्मारक बन सके। खरगे ने कहा कि यह आग्रह, राजनेताओं और पूर्व प्रधानमंत्रियों के अंतिम संस्कार स्थल पर ही उनका स्मारक बनाने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए है किया जा रहा है।

हाल के वर्षों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार 17 अगस्त 2018 को राजकीय सम्मान के साथ राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर किया गया था जो यमुना नदी के किनारे मौजूद है। बाद में मोदी ने राजघाट के नजदीक एक प्लॉट पर वाजपेयी का स्मारक ‘सदैव अटल’ बनवाया।

वर्ष 2013 में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए एक अलग स्मारक बनाने का फैसला किया और जगह के अभाव में राजघाट के पास एक सामान्य स्मारक स्थल,‘राष्ट्रीय स्मृति स्थल’ बनाने का फैसला किया।

मनरेगा से लेकर सूचना के अधिकार तक… मनमोहन सिंह ने सामाजिक कल्याण में दीं कई सौगात

Advertisement
First Published - December 27, 2024 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement