facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भाजपा सरकार के पूरे हुए 9 साल, होंगे कई कार्यक्रम

Advertisement
Last Updated- May 14, 2023 | 11:45 PM IST
Delhi election results 2025 LIVE updates: In initial trends, BJP crossed the majority mark, took lead on 36 seats

देश में नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने वाले हैं। इसके लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की जा रही है। इसमें सरकार की उन उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा जिसने लोगों के जीवन को बदल दिया, खासकर गरीब तबके के लोगों के जीवन में बदलाव ला दिया।

सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पिछले 50 साल में लगातार तीन आम चुनाव जीतने वाली पहली पार्टी बनने की उम्मीद कर रही है। भारत को जी20 की अध्यक्षता मिलने और अगले लोकसभा चुनाव से महज दस महीने पहले भाजपा का यह सालाना जश्न काफी मायने रखता है।

समारोह के हिस्से के रूप में केंद्रीय मंत्री देश भर में संवाददाता सम्मेलन करेंगे और राज्यों की राजधानी तथा बड़े शहरों में पिछले नौ साल में सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेंगे। खासकर जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सभी के लिए आवास, किसान निधि और आयुष्मान भारत जैसे कार्यक्रम और नीतियां जिन्होंने गरीबों की जिंदगी बदल दी।

Advertisement
First Published - May 14, 2023 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement