facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गांधी-नेहरू विचारधारा को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं मोदी और भाजपा : Ramesh Chennithala

Advertisement

पुणे के लोनावाला में शनिवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद चेन्निथला संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे।

Last Updated- February 18, 2024 | 9:43 AM IST
Ramesh Chennithala
Ramesh Chennithala

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गांधी-नेहरू विचारधारा को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

पुणे के लोनावाला में शनिवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के समापन के बाद चेन्निथला संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। इस शिविर में राज्य इकाई के प्रमुख नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट सहित सभी शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया था।

चेन्निथला ने कहा, ”नरेन्द्र मोदी और भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रहे हैं। अगर मोदी सत्ता में वापस आते हैं तो कई लोगों को जेल जाना होगा। क्योंकि मोदी लोकतंत्र या संविधान में विश्वास नहीं रखते। इस चुनाव में हमारी ‘करो या मरो’ की स्थिति है।”

केरल से विधायक चेन्निथला ने कहा, ”मोदी लगातार पंडित जवाहरलाल नेहरू की आलोचना करते हैं क्योंकि वह गांधी-नेहरू विचारधारा को खत्म करना चाहते हैं।”

राज्य स्तरीय शिविर को लेकर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बहुत कम समय बचा है, जिसे हमें रणनीति तरीके से उचित बूथ प्रबंधन के साथ लड़ना होगा।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 48 सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को एकजुट होकर काम करना चाहिए। चेन्निथला ने कहा कि कांग्रेस के भीतर अनुशासन होना चाहिए। अगर कोई पार्टी की विचारधारा से हटकर बयानबाजी करता है तो राह में मुश्किलें आएंगी।

Advertisement
First Published - February 18, 2024 | 9:43 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement