facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नैशनल हेराल्ड मामले में अदालत के संज्ञान न लेने के बाद खरगे बोले: PM अपने पद से दें इस्तीफा

Advertisement

दिल्ली की एक अदालत ने ‘नैशनल हेराल्ड’ मामले में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोप पत्र पर संज्ञान लेने से मंगलवार को इनकार कर दिया

Last Updated- December 17, 2025 | 11:19 PM IST
mallikarjun kharge
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे | फाइल फोटो

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘नैशनल हेराल्ड’ मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पांच अन्य के खिलाफ धन शोधन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय के आरोप पत्र पर संज्ञान लेने से अदालत द्वारा इनकार किए जाने का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए। खरगे ने यह आरोप भी लगाया कि यह मामला गांधी परिवार को परेशान करने के लिए राजनीतिक प्रतिशोध के तहत दर्ज कराया गया है। 

दिल्ली की एक अदालत ने ‘नैशनल हेराल्ड’ मामले में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पांच अन्य के खिलाफ धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोप पत्र पर संज्ञान लेने से मंगलवार को इनकार कर दिया।

खरगे ने कहा, ‘नैशनल हेरल्ड का फर्जी मामला राजनीतिक बदले और द्वेष की भावना से किया गया है। यह अखबार 1938 में स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा शुरू किया गया था, जिसे भाजपा सरकार धनशोधन जैसी चीजों से जोड़कर बदनाम कर रही है।’

उन्होंने यह भी कहा, ‘सच्चाई है कि इस मामले में कुछ भी नहीं है, लेकिन फिर भी भाजपा इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं को परेशान करने की कोशिश कर रही है।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि मोदी सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए इसी तरह नेताओं पर ईडी के मामला दर्ज करवाती आई है तथा भाजपा ने इसी तरह लोगों को डराकर अपनी तरफ किया और सरकारें बनाईं। उनका कहना था, ‘अब फैसला न्याय के पक्ष में आया है। सत्य की जीत हुई है। हम इस फैसले का बहुत स्वागत करते हैं।’ 

कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है : भाजपा 

भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस पर नैशनल हेरल्ड मामले में निचली अदालत के फैसले को लेकर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाया और कहा कि अदालत ने शिकायत का संज्ञान लेने से इनकार कर दिया लेकिन मामले को रद्द नहीं किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि यह मामला अब भी दिल्ली उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और निचली अदालत ने मंगलवार को अपने आदेश में कहा कि ईडी अपनी जांच जारी रख सकता है।

भाटिया ने कहा, ‘अदालत ने कहा था कि चूंकि यह एक निजी शिकायत है और कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है इसलिए वह इसका संज्ञान नहीं लेगी। यह एक तकनीकी मामला है। अदालत ने यह भी कहा कि ईडी अपनी जांच आगे जारी रख सकती है। अदालत ने इसे रद्द नहीं किया है।’

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया, ‘इसका मुकदमा अब भी चल रहा है। सोनिया गांधी अब भी आरोपी नंबर-1 हैं और राहुल गांधी आरोपी नंबर-2 हैं। गांधी परिवार छल, कपट और दुष्प्रचार पर फलता-फूलता है।’ 

Advertisement
First Published - December 17, 2025 | 11:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement