facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राजग की बैठक: मोदी ने की शाह की तारीफ, सांसदों में लगने लगे कयास

Advertisement

अमित शाह भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी को पीछे छोड़ते हुए अपने मंत्रालय में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेता बन गए हैं।

Last Updated- August 05, 2025 | 10:55 PM IST
Amit Shah

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी को पीछे छोड़ते हुए अपने मंत्रालय में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यह तो शुरुआत है।’ उन्होंने कहा कि अभी लंबा रास्ता तय करना है। प्रधानमंत्री के यह बोलते ही सांसदों के बीच अटकलें शुरू हो गईं।

शाह ने 30 मई, 2019 को गृह मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। इसके बाद 2024 में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत के बाद बनी नई सरकार में भी शाह को गृह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। मंगलवार को शाह 6 साल और 66 दिनों के कार्यकाल के साथ सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले गृह मंत्री बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने कांग्रेस के गोबिंद बल्लभ पंत को पीछे छोड़ दिया, जो 1955 और 1961 के बीच 6 साल और 65 दिनों के लिए गृह मंत्री थे, जबकि आडवाणी 1998 से 2004 के बीच 6 साल और 64 दिन देश के गृह मंत्री रहे। शाह अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की छठी वर्षगांठ पर सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले गृह मंत्री बने, जिसे संसद ने 5 अगस्त, 2019 को निरस्त कर दिया था।

बीते जुलाई में 74 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय मंत्रिपरिषद की सूची में दूसरे स्थान पर हैं, क्योंकि वह 2014 और 2024 के बीच पहली और दूसरी मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकारों में थे। प्रधानमंत्री के बाद वह 2014, 2019 और 2024 में शपथ लेने वाले पहले कैबिनेट मंत्री रहे।

राजग के संसदीय दल की पिछली बैठक दो जुलाई, 2024 को हुई थी। करीब एक साल के अंतराल पर मंगलवार को हुई राजग संसदीय दल की बैठक में मोदी को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया को व्यवस्थित करने में उनके ‘असाधारण नेतृत्व’ के लिए सम्मानित किया गया और एक प्रस्ताव में ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव के दौरान सशस्त्र बलों की भी उनके ‘बेजोड़ साहस’ और ‘अटूट प्रतिबद्धता’ के लिए प्रशंसा की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजग के सांसदों को करीब एक साल से अधिक समय के अंतराल के बाद संबोधित करते हुए स्वाभाविक और जैविक गठबंधन के रूप में सामूहिक पहचान स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 1998 में राजग की स्थापना के बाद से इसकी यात्रा सफलताओं से भरी हुई है तथा इसमें और भी कई उपलब्धियां हैं। मोदी ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के सदस्यों को सत्तारूढ़ गठबंधन के हिस्से के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी-अपनी ताकत से परे जाकर विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। (साथ में एजेंसियां)

Advertisement
First Published - August 5, 2025 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement