facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सबूत की कमी का दावा करने वाली खबर गलत, जांच जारी: दिल्ली पुलिस

Advertisement
Last Updated- May 31, 2023 | 4:22 PM IST
Brij Bhushan Sharan Singh

भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के निवर्तमान प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में जांच जारी है और दिल्ली पुलिस को पर्याप्त सबूत नहीं मिलने का दावा करने वाली खबरें ‘गलत’ हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने कहा था कि उसे WFI प्रमुख सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं। सिंह पर एक नाबालिग समेत सात महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।

बाद में, दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ‘कई टेलीविजन चैनलों पर यह खबर प्रसारित की जा रही है कि दिल्ली पुलिस को WFI के पूर्व प्रमुख के खिलाफ दर्ज मामलों में पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं और इस संबंध में एक अंतिम रिपोर्ट संबद्ध अदालत में दाखिल की जानी बाकी है।’

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, ‘यह स्पष्ट किया जाता है कि यह खबर ‘गलत’ है और इस संवेदनशील मामले में पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच जारी है।’ प्रदर्शनकारी पहलवानों ने रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद वहां तक मार्च करने की कोशिश की थी, जिस दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया था, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। ये पहलवान, सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 23 अप्रैल से जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे।

Advertisement
First Published - May 31, 2023 | 4:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement