facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रैली के दौरान मंच पर बेहोश होकर गिरे Nitin Gadkari; कार्यकर्ताओं ने संभाला, ट्वीट कर दिया हेल्थ अपडेट

Advertisement

Nitin Gadkari: नितिन गडकरी आज महाराष्ट्र के यवतमाल में राजश्री पाटिल के लिए प्रचार कर रहे थे, जो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट से हैं और सत्तारूढ़ पार्टी में हैं।

Last Updated- April 24, 2024 | 5:22 PM IST
Nitin Gadkari

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) मंगलवार दोपहर महाराष्ट्र के यवतमाल में एक चुनावी रैली में बोलते समय बेहोश हो गए। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता को तुरंत उपचार दिया गया और वह थोड़े समय के अंतराल के बाद मंच पर वापस लौटे और अपने भाषण को पूरा किया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी देखा गया क्योंकि इसे लाइव स्ट्रीम किया जा रहा था। वीडियो में नितिन गडकरी को मंच पर मौजूद लोगों द्वारा ले जाते हुए देखा गया और कई लोग उन्हें पकड़ने के लिए चारों ओर ढाल बनाने के लिए दौड़े।

बता दें कि नितिन गडकरी ने लोकसभा चुनाव का पहला चरण नागपुर से उम्मीदवार के रूप में लड़ा। यह सीट उन्होंने 2014 और 2019 में जीती थी। वह आज महाराष्ट्र के यवतमाल में राजश्री पाटिल के लिए प्रचार कर रहे थे, जो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट से हैं और सत्तारूढ़ पार्टी में हैं।

उल्लेखनीय है कि इस साल की शुरुआत में केंद्रीय मंत्री गडकरी के राजनीतिक भविष्य के बारे में अटकलें लगाई जा रही थी। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा ने उन्हें नागपुर लोकसभा उम्मीदवार के रूप में नामित करने में देरी की थी।

इस घटना के बाद नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने अपने स्वास्थ्य को लेकर अपडे भी दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ” पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूँ और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूँ। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

 

Advertisement
First Published - April 24, 2024 | 5:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement