facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nyay Yatra: कल UP पहुंचेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा; प्रियंका गांधी, पल्लवी पटेल अखिलेश यादव होंगे शामिल

Advertisement

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो यात्रा बिहार होते हुए गुरुवार को चंदौली जिले के नौबतपुर गांव से प्रदेश में प्रवेश करेगी।

Last Updated- February 15, 2024 | 8:05 PM IST
Rahul Gandhi- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को उतर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। उत्तर प्रदेश में सात दिनों की यात्रा के दौरान राहुल गांधी 785 किलोमीटर का सफर तय करेंगे और 13 जिलों में 15 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी गुरुवार को ही चंदौली उत्तर प्रदेश से राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी। समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव रायबरेली में इस यात्रा में शामिल होंगे। वहीं अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल वाराणसी में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगी। पल्लवी पटेल 17 फरवरी को वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी में शुक्रवार को राहुल गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद वाराणसी के गोदौलिया में जनता को संबोधित भी करेंगे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ सीपी राय ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो यात्रा बिहार होते हुए गुरुवार को चंदौली जिले के नौबतपुर गांव से प्रदेश में प्रवेश करेगी। पदयात्रा करते हुए यह यात्रा चंदौली जिले के पड़ाव में रात्रि विश्राम करेगी। इसके अगले दिन शुक्रवार को राहुल गांधी वाराणसी के गोलगड्डा मंदिर मार्ग से विश्वेसरगंज तिराहा होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे और फिर गोदौलिया चौराहे पर जनसभा होगी। इसके बाद राजपुरा चौराहे पर भी जनसभा होगी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार 18 फरवरी को भदोही के गोपीगंज चौक हंडिया होते हुए हबूसा मोड पर जनसभा, फिर यूनिवर्सिटी चौराहा होते हुए सोरांव में जनसभा, 19 को मऊआइमा से प्रतापगढ़ के भगवान चुंगी चौराहा होते हुए लालगंज चौक में जनसभा, फिर सांगीपुर होते हुए अमेठी पहुंचेगी। उसी दिन रिजर्व पुलिस लाइन अमेठी से यात्रा शुरू होकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय गौरीगंज पहुंचेगी और बाबूगंज में जनसभा होगी।

इसके बाद 20 फरवरी अमेठी के फुरसतगंज से रायबरेली के अम्बेडकर चौराहा होकर सुपर मार्केट के करीब जनसभा होगी। यहां से बछरावां होते हुए मोहनलालगंज के रास्ते में लखनऊ पहुंचेगी। यहां केकेसी, चारबाग, नाका चौराहा, रकाबगंज, राजा बाजार, मेडिकल कालेज चौराहा, चौक चौराहा, नींबू पार्क तिराहा होते हुए घंटाघर में जनसभा होगी।

सीपी राय ने बताया कि 21 फरवरी को उन्नाव बाईपास, शुक्लागंज होते हुए कानपुर के घंटाघर में जनसभा होगी। यहां से रनियां होते हुए जालौन जिले में पहुंचेगी। प्रदेश में अपने आखिरी दिन यात्रा 22 फरवरी को झांसी के रानी लक्ष्मी बाई चौराहा से यात्रा शुरू होकर बीकेडी चौराहा होते हुए मां पीताम्बरा देवी (दतिया) पहुंचकर मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। मीडिया चेयरमैन ने बताया कि यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी नेताओं को अलग- अलग कमेटी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 8:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement