facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिहार में NDA की प्रचंड जीत से बैकफुट पर विपक्ष, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

Advertisement

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा, ‘मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग का यह प्रदर्शन अब तक के किसी भी चुनाव में सबसे अच्छा प्रदर्शन है

Last Updated- November 14, 2025 | 11:11 PM IST
Rahul Gandhi

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की भारी जीत ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल दलों के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उम्मीद से एकदम उलट नतीजे देखकर कुछ विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि यह जीत चुनाव आयोग (ईसी) की मदद से हासिल हुई है। कुछ दूसरे विपक्षी दल एक दूसरे के साथ आरोप-प्रत्यारोप में लगे हुए हैं।

चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि बिहार की मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) ‘जीरो अपील’ के साथ किया गया था और राज्य में 1951 के बाद से सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा, ‘मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग का यह प्रदर्शन अब तक के किसी भी चुनाव में सबसे अच्छा प्रदर्शन है।’

सूत्रों ने बताया कि राजग को वर्ष 2010 में (केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्त्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के कार्यकाल के दौरान) बड़ी जीत मिली थी, जिसमें जनता दल (यूनाइटेड) ने 115 सीटें और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 91 सीटें जीती थीं। राजग ने 2010 में कुल 243 सीटों में से 206 सीटें जीतीं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने तब 168 सीटों पर चुनाव लड़कर मात्र 22 सीटें जीती थीं और उसकी तत्कालीन सहयोगी, रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी ने 75 सीटों पर चुनाव लड़कर केवल तीन सीटें हासिल की थीं।

भाजपा मुख्यालय में अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नतीजों ने इस बात की पुष्टि की है कि देश का युवा मतदाता सूची के ‘शुद्धिकरण’ के साथ है।

चुनाव आयोग के एसआईआर में पाया गया कि 22 लाख मतदाता मर चुके थे, 36 लाख बिहार से हमेशा के लिए जा चुके थे और 7 लाख मतदाता फर्जी थे। चुनाव आयोग के एसआईआर के परिणामस्वरूप कुल 65 लाख वोट हटा दिए गए। चुनाव आयोग के सूत्रों ने पूछा कि क्या राजद और कांग्रेस अतीत में अपनी सफलता का श्रेय ‘अशुद्ध’ मतदाता सूचियों को दे रहे हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने हार के लिए राजद और कांग्रेस दोनों को जिम्मेदार ठहराया। उसकी राज्यसभा सदस्य महुआ माजी ने कहा कि बिहार में ‘महागठबंधन’ के घटकों के बीच सीटों के बंटवारे के दौरान उनकी पार्टी के साथ ‘आखिरी समय में किया गया भेदभाव’ विपक्षी गुट के ‘निराशाजनक प्रदर्शन’ में झलकता है। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे के दौरान महागठबंधन धर्म निभाने में कमी मुख्य वजह रही है।

झारखंड में सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो ने 20 अक्टूबर को घोषणा की थी कि वह पड़ोसी राज्य बिहार में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने दावा किया था कि यह फैसला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस जैसे उसके सहयोगियों द्वारा की गई ‘राजनीतिक साजिश’ के मद्देनजर लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि कांग्रेस उपयुक्त उम्मीदवार नहीं उतार सकी।’

Advertisement
First Published - November 14, 2025 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement