facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘वोट’ के लिए सड़क पर उतरा विपक्ष, संसद से चुनाव आयोग तक विरोध मार्च निकाला

Advertisement

रिजिजू ने पूछा- क्या विपक्ष के सभी 150 सदस्य बैठक के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त के कमरे में जाएंगे?’

Last Updated- August 11, 2025 | 10:51 PM IST
Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत विपक्षी सांसदों ने बिहार में मतदाता सूची में विशेष संशोधन के खिलाफ सोमवार को संसद भवन से चुनाव आयोग के मुख्यालय निर्वाचन तक विरोध मार्च निकाला और ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। भारी हंगामे के बीच कई सांसदों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सांसदों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेड लगाए थे। जैसे ही सांसदों को रोका गया, उनमें से कई सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे, जबकि कुछ महिला सांसद बैरिकेड पर चढ़ गईं और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में उन्हें पुलिस सड़क किनारे खड़ी बसों में भरकर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन ले गई। बाद में सभी सांसदों को रिहा कर दिया गया।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पहले चुनाव आयोग को पत्र लिखकर उनसे मिलने और अन्य मुद्दों के साथ एसआईआर पर चर्चा करने की अनुमति देने का आग्रह किया था। विपक्ष के मार्च पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि चुनाव आयोग ने इस मुद्दे पर उनसे मिलने के लिए प्रत्येक पार्टी से दो सदस्यों वाले 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बुलाया था।

रिजिजू ने पूछा, ‘अगर वे अपने नेताओं या प्रतिनिधियों की ओर से निर्णय नहीं ले सकते हैं, तो चुनाव आयोग से मिलने का समय क्यों मांग रहे हैं? क्या विपक्ष के सभी 150 सदस्य बैठक के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त के कमरे में जाएंगे?’ रिजिजू ने संसद के दोनों सदनों में बार-बार व्यवधान डालने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की और ऐलान किया कि सरकार उनकी भागीदारी के बिना विधायी एजेंडे के साथ आगे बढ़ेगी। सोमवार को भी संसद ने 8 विधेयकों को पारित किया है। संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने इस बात से भी इनकार नहीं किया कि मॉनसून सत्र तय समय से पहले समाप्त हो सकता है।

 

Advertisement
First Published - August 11, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement