facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

पवन खेड़ा मामला: असुविधा के लिए खेद है… इंडिगो ने कहा- जैसा कह रहे हैं अधिकारी, वैसा कर रहे हैं काम

Advertisement
Last Updated- February 23, 2023 | 3:55 PM IST

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को रायपुर जाने वाली उड़ान से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतारे जाने को लेकर राजनीतिक विवाद के बीच इंडिगो ने गुरुवार को कहा कि यात्री को पुलिस ने विमान से उतारा और वह संबंधित अधिकारियों की सलाह के अनुसार काम कर रही है।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “उड़ान में अभी देरी हो रही है और अन्य यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।” इसने कहा, “दिल्ली हवाई अड्डे पर पुलिस ने रायपुर जाने वाली उड़ान 6E 204 से एक यात्री को उतार दिया। कुछ अन्य यात्रियों ने भी अपनी मर्जी से उतरने का फैसला किया।”

घटना दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर हुई। बाद में खेड़ा को हिरासत में ले लिया गया। जब खेड़ा को विमान से उतरने के लिए कहा गया तो तब तक अधिकतर यात्री सवार हो चुके थे। कई कांग्रेस नेता खेड़ा के साथ उतर गए और वहां धरना शुरू कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार, विमान के यात्रियों को इंडिगो की एक अन्य उड़ान से ले जाया गया, जो दिल्ली हवाई अड्डे से अपराह्न करीब ढाई बजे रायपुर के लिए रवाना हुई।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 3:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement