facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

करों के वर्गीकृत पूल में बढ़े हिस्सेदारी, पांच गैर-भाजपा शासित राज्यों के सम्मेलन में बोले पिनाराई विजयन

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्गीकृत पूल में राज्यों की हिस्सेदारी को पिछले वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित 41 प्रतिशत से और अधिक बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

Last Updated- September 12, 2024 | 10:40 PM IST
Increase share in classified pool of taxes, Pinarayi Vijayan said in the conference of five non-BJP ruled states करों के वर्गीकृत पूल में बढ़े हिस्सेदारी, पांच गैर-भाजपा शासित राज्यों के सम्मेलन में बोले पिनाराई विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को कहा कि केंद्र द्वारा लगाए गए उपकर और अधिभार में ‘बढ़ोतरी की प्रवृत्ति’ दिख रही है और इसके परिणामस्वरूप करों के वर्गीकृत पूल में राज्यों की हिस्सेदारी ‘कम’ हो रही है।

विजयन ने कहा कि अधिभार और उपकर में वृद्धि वर्गीकृत पूल में शामिल नहीं है। यह वृद्धि ऐसे समय में हो रही है जब वित्त आयोग केंद्र द्वारा करों के अलग-अलग मदों से एकत्र शुद्ध आय में से राज्यों के लिए अधिक हिस्सेदारी की सिफारिश कर रहा है।

विजयन 16वें वित्त आयोग से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के लिए केरल द्वारा आयोजित पांच गैर-भाजपा शासित राज्यों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 16वें वित्त आयोग को केंद्र सरकार द्वारा करों से एकत्र शुद्ध आय से राज्यों के निर्धारित हिस्से की सिफारिश करते समय अधिभार और उपकरों में इस बढ़ती प्रवृत्ति को ध्यान में रखना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्गीकृत पूल में राज्यों की हिस्सेदारी को पिछले वित्त आयोग द्वारा अनुशंसित 41 प्रतिशत से और अधिक बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केरल और कई अन्य राज्यों ने पहले भी यह मांग की है। केरल ने सुझाव दिया है कि इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाना चाहिए। विजयन ने कहा, ‘केंद्र द्वारा एकत्र किए जाने वाले करों में राज्यों के लिए अधिक हिस्सेदारी की मांग निरंतर प्रासंगिक बनी हुई है और यहां उपस्थित प्रख्यात विद्वानों और सहयोगियों से मेरा अनुरोध है कि वे इसे ठोस तरीके से तैयार करें।’

Advertisement
First Published - September 12, 2024 | 10:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement