facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हाथ में तख्ती और मनीष सिसोदिया को सलाम, भाजपा मुख्यालय के बाहर चला आप कार्यकर्ताओं का विरोध अभियान

Advertisement
Last Updated- April 03, 2023 | 7:08 PM IST
Delhi excise policy case: Court extends AAP leader Manish Sisodia's ED custody by five days

आम आदमी पार्टी (आप) ने जेल में बंद अपने नेता मनीष सिसोदिया के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

सोमवार को ही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की एक विशेष अदालत ने दिल्ली आबकारी घोटाले के मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ा दी। आप के प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा कार्यालय जाने वाली सड़क पर भारी पुलिस बल तैनात था।

प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था- ‘मनीष सिसोदिया तुझे सलाम’, ‘मनीष सिसोदिया को रिहा करो’ और ‘जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे।’

आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा, ‘‘मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के शिक्षा क्षेत्र में बड़ी क्रांति लाई है। जनता उनके साथ है। जन कल्याण के लिए अपने जीवन समर्पित करने वालों को भाजपा सरकार जेल में डाल देती है। (उद्योगपति गौतम) देश को धोखा देने वाले अदाणी जैसे लोगों को सुरक्षा मिलती है।’’

पार्टी के एक अन्य विधायक प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आज तक सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत जमा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी आप से डरी हुई है और इस कोशिश में है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन जेल में रहें।

कुमार ने कहा, ‘यह प्रतिशोध की राजनीति है। भाजपा विपक्षी नेताओं को जेल में डालकर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है। ईडी अब प्रवर्तन निदेशालय नहीं रहा। यह भाजपा का चुनाव विभाग (इलेक्शन डिपार्टमेंट) बन गया है।’

सिसोदिया को सोमवार को विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने जांच एजेंसी के अनुरोध पर पूर्व उपमुख्यमंत्री की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी।

सीबीआई ने अदालत को बताया कि घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में जांच महत्वपूर्ण चरण में है। सिसोदिया को 2021-22 के लिए आबकारी नीति तैयार करने और उसके क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement
First Published - April 3, 2023 | 7:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement