facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM मोदी ने AAP को कुचलने के लिए शुरू किया ‘ऑपरेशन झाड़ू’, आने वाले समय में हम सड़क पर आ जाएंगे: केजरीवाल

Advertisement

CM अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि BJP ने AAP को कुचलने के लिए 'ऑपरेशन झाड़ू' शुरू किया है क्योंकि भाजपा 'आप' को एक चुनौती के रूप में देख रही है।

Last Updated- May 19, 2024 | 1:38 PM IST
Delhi CM Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) को कुचलने के लिए ‘ऑपरेशन झाड़ू’ शुरू किया है क्योंकि भाजपा ‘आप’ को एक चुनौती के रूप में देखती है।

भाजपा मुख्यालय पर ‘आप’ के प्रस्तावित विरोध मार्च से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगे बड़ी चुनौतियां सामने आएंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनका सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा।

केजरीवाल ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित हैं। पार्टी बहुत तेजी से आगे बढ़ी है। उन्होंने पार्टी को कुचलने के लिए ‘ऑपरेशन झाड़ू’ शुरू किया है। आने वाले समय में हमारे बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगा दी जाएगी, हमारा कार्यालय भी छीन लिया जाएगा और हम सड़क पर आ जाएंगे।”

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा, ”हमारे सामने आगे बड़ी चुनौतियां होंगी। कृपया उनका सामना करने के लिए तैयार रहें। एक बात याद रखें कि अतीत में हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हमारे ऊपर भगवान हनुमान का आशीर्वाद है। हम इनसे बच नहीं पाते… सत्य के मार्ग पर चलना है। हम समाज के लिए काम करना चाहते हैं।”

आबकारी नीति मामले में अंतरिम जमानत पर बाहर आए केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि वह अन्य आप नेताओं के साथ 19 मई को भाजपा मुख्यालय जाएंगे ‘ताकि प्रधानमंत्री जिसे चाहें उसे जेल भेज सकें’।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ”हम शांतिपूर्ण तरीके से भाजपा मुख्यालय तक मार्च करेंगे और अगर पुलिस हमें रोकती है तो हम वहीं बैठ जाएंगे। हम आधे घंटे तक इंतजार करेंगे और देखेंगे कि क्या वे हमें गिरफ्तार करते हैं। अगर उन्होंने हमें गिरफ्तार नहीं किया तो यह उनकी हार होगी। आप हम सबको जेल भेज सकते हैं और खुद देख सकते हैं कि पार्टी खत्म होती है या और आगे बढ़ती है।”

तिहाड़ जेल में बंद रहने के समय को याद करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने वहां दो बार भगवद्गीता और एक बार रामायण पढ़ी।

Advertisement
First Published - May 19, 2024 | 1:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement