facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amul vs Nandini: दूध को लेकर सियासत तेज, आमने-सामने आए दो बड़े ब्रांड

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 12:08 PM IST
Amul vs Nandini

चुनाव से पहले कर्नाटक में Milk War शुरू हो गया है। यहां पर दूध के दो बड़े ब्रांड अमूल और कर्नाटक का ब्रांड नंदिनी आमने-सामने आ गए हैं। अमूल मिल्क (Amul) और नंदिनी दूध (Nandini) पर राजनीति भी गरमा गई है।

दरअसल इस विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब अमूल ने कर्नाटक में एंट्री का ऐलान किया। अमूल गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन का प्रोडक्ट (GCMMF) है, पर कर्नाटक के पास अपना कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन (KMF) है, जिसका दूध नंदिनी ब्रांड नेम से बिकता है।

इसी को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी पारा चढ़ रहा है। विपक्ष के नेता आशंका जता रहे हैं कि अमूल को कर्नाटक में लाकर स्थानीय नंदिनी के मार्केट पर चोट करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद से अमूल को लेकर कर्नाटक में विवाद शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर #GoBackAmul #savenandini जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे।

वहीं विपक्ष के हंगामे के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि विपक्ष बिना वजह इस मुद्दे को राजनैतिक रंग दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में नंदिनी के अलावा 18 अलग-अलग ब्रांड के मिल्क प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे हैं, पर किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

हालांकि राजनीति को अलग रखकर अगर आंकड़ों की बात करें नंदिनी दूध की मार्केट काफी मजबूत दिखाई देती है।

नंदिनी ब्रैंड के दूध अमूल की तुलना में काफी सस्ते हैं। तो इस लिहाज से अमूल को मार्केट बनाने में दिक्कत हो सकती है क्योंकि अमूल नंदिनी के मुकाबले महंगा दूध बेचता है।

नंदिनी के एक लीटर टोन्ड मिल्क की कीमत बेंगलुरु में 39 रुपये है, जबकि अमूल का एक लीटर टोन्ड दूध दिल्ली में 54 रुपये और गुजरात में 52 रुपये में मिलता है।

इसी तरह अमूल का फुल क्रीम मिल्क दिल्ली में 66 रुपये लीटर और गुजरात में 64 रुपये लीटर मिलता है, जबकि नंदिनी का फुल क्रीम मिल्क 50 रुपये में 900 ml और 24 रुपये में 450 ml आ जाता है।

वहीं नंदिनी के मार्केट की बात करें तो कर्नाटक का सबसे बड़ा मिल्क ब्रांड नंदिनी हर दिन 23 लाख लीटर से अधिक दूध की सप्लाई करती है। बेंगलुरू मार्केट में दूध की खपत की 70 प्रतिशत जरूरत को अकेले नंदिनी पूरा करती है।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 11:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement